रायगढ़ जिले के थाना कोतवाली में दर्ज fir का हवाला देते हुए आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग तेज़ हो गई हैं| बता दें की हजारों की संख्या में पीड़ित निवेशक गण शिकायतकर्ताओ मेँ शामिल हैं। आवेदको नें इस मामले में संतोष सिंह एवं जयप्रकाश शर्मा की गिरफ्तारी की माँग है क्योंकि इन्होंने सहारा इंडिया के नाम से विभिन्न निवेशकों से झूठ बोलकर करोड़ों की धनराशी जमा कराया है तथा कई हजार की मात्रा में कमीशन प्राप्त किया है एवं उन्होंने अपनी पत्नियों पत्नी ज्योति शर्मा व बेबी सिंह के नाम से एजेन्सी ली थी। इससे यह उल्लेखनीय है कि कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय बिलासपुर के समक्ष पेटिशन क्र० W.P.C 3543/2022 पेश किया था जो कि दिनांक 2/7/2025 को खारिज हो गया था। जिले के कलेक्टर द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गये जांच प्रतिवेदन में भी इस बात का उल्लेख है कि ऐसे लोगों पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए। उसमें यह बात महत्वपूर्ण रूप से बताना योग्य है कि संतोष सिंह एवं जयप्रकाश शर्मा ने अपने व अपने पत्नियों नाम से शहर के गैलेक्सी माल में आधा दर्जन से अधिक दुकान क्रय किया है एवं लाखों रुपये महीना किराये से प्राप्त कर रहे हैं तथा और भी जगह चल-अचल सम्पत्ति में करोड़ों रुपया निवेश है जिला न्यायालय मेँ जो प्रकरण चल रहा है उसमें कई गवाहों के कथन में जयप्रकाश शर्मा एवं संतोष सिंह का भी नाम है तथा कई ऐसी रसीद है जिसमें एजेन्ट के रूप में इनका नाम दर्ज है।शिकायतकर्ताओ का कहना हैं कि संतोष सिंह एवं जयप्रकाश शर्मा एवं अन्य बड़े एजेन्ट जिनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं उन पर कार्यवाही नहीं होने पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल एवं अन्य निवेशक गण एक दिवसीय भूख हड़ताल के लिए गांधी पुतला के पास दिनांक 2/8/2026 को बैठेंगे।


