रायगढ़। ट्विंकल स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विधिक जागरूकता एवं छात्र सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश श्रीमती शोभना कोष्टा थीं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, गुड टच–बैड टच, मोटर वाहन नियम, नशे के दुष्परिणाम तथा कानून के प्रति जागरूक रहने की महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे। अंत में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती विभा कुमार एवं प्राचार्या श्रीमती मेघा दाभड़कर ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया।


