नलवा स्टील में 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न।

नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित नलवा परिवार के सदस्य कर्मचारी गण श्रमिकों प्लांट स्थित श्री ओ पी जिंदल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे प्रातः 08:50 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एस एस राठी जी के आगमन पर ओपी जिंदल स्कूल के नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया एवं संयंत्र के सुरक्षाकर्मियों द्वारा डायरेक्टर एवं प्लांट हेड महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया संयंत्र के प्लांट हेड महोदय द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा फहराने के साथ हुई, जिसमें डॉ. सरदार सिंह राठी ने झंडा रोहण किया। सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया और संविधान निर्मात्री सभा के सदस्यों को याद कर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि डॉ. राठी ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें लोकतंत्र, समानता और एकता की प्रेरणा देता है। उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को कड़ी मेहनत और राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए बधाई दी तथा आगामी वर्ष में कंपनी की प्रगति के संकल्प को दोहराया।

डॉ. एस एस राठी जी ने अपने संबोधन में कहा की परम आदरणीय संस्थापक चेयरमैन श्री बाउजी के आशीर्वाद एवं आदरणीय चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी के विज़न और वैल्यूज पर चल कर नलवा स्टील ने अनवरत अच्छा प्रदर्शन किया है एवं निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है साथ ही राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है। हम सभी मिलकर देश को आत्म निर्भर बनाने के बाउजी के सपने को साकार कर रहे हैं। डॉ. एस एस राठी जी ने चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी के राष्ट्रीय ध्वज को आम नागरिकों को ध्वज फहराने के अधिकार के लिए किए गए संघर्षों के बारे में बताया कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में रायगढ़ जिले का एक महत्वपूर्ण स्थान है। यही वह पवित्र भूमि है, जहां चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी ने अपने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सरकारी तंत्र से आजाद कराने का संघर्ष शुरू किया था और 23 जनवरी 2004 में सभी भारतवासियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अधिकार मिला इसके लिए आदरणीय चेयरमैन श्री नवीन जिंदल जी का आभार व्यक्त किया।

नलवा स्टील के डायरेक्टर एवं प्लांट हेड डॉ. एस एस राठी जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारा लगातार प्रयास नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड को एक ग्रेट प्लेस टू वर्क बनाने का है जिसमें आप सभी के सहयोग से हमारे प्लांट में सभी की सुरक्षा अच्छा वातावरण बेस्ट हाउसकीपिंग के साथ बेहतर कार्य का वातावरण देना है साथ ही हमारी कॉलोनी भी हम सभी के सहयोग से सुंदर स्वच्छ व स्वस्थ बनी रहे और हम जोर-शोर से लगातार इस पर कार्य कर रहे हैं इन्हीं प्रयासों के लिए नलवा स्टील को मिड साइज ऑर्गेनाइजेशन कैटेगरी में लगातार तीसरे वर्ष “ग्रेट प्लेस टू वर्क अवार्ड 2026-27” से सम्मानित किया गया है।

डॉ. एस एस राठी जी ने प्लांट एक्सटेंशन के रूप में दो नई ट्यूब मिल के बारे में बताते हुए कहा कि पहली मिल 150000 MT कैपेसिटी की और दूसरी मिल जो कि एशिया की सबसे बड़ी डीएफटी पाइप मिल है जिसकी कैपेसिटी 450000 MT प्रति वर्ष है निर्धारित समय से पूर्व इंस्टॉलेशन और कमिश्निंग सफलतापूर्वक कर ली की गई है अब यह दोनों मिल पूर्ण रूप से प्रोडक्शन में आ चुकी हैं। इसके साथ ही अब तीसरी मिल 3” से 8” की साइज़ कमीशनिंग करके Production में आ चुकी है | इस तरह से हमारी टोटल Pipe Mill की क्षमता 7,50,000 MT हो चुकी है | जैसा की आप सभी को पता है कि पाइप मिल के साथ ही SSD जिसकी कैपेसिटी 1,50,000 MT की है पूरी तरह से Production में आ चुकी है | Pipe Mill और SSD को मिलाकर नलवा स्पेशल स्टील लिमिटेड की कुल कैपेसिटी 9 लाख MT हो चुकी है | ग्रीन एनर्जी को ध्यान में रखते हुए हमने सोलर पावर पैनल इंस्टॉल किए हैं जिससे यहां हमारे यहां ऊर्जा की पूर्ति सोलर पावर से जा रही है। । श्री राठी जी ने पूरी टीम को इस कार्य के लिए बधाई प्रेषित की ।

डॉ. एस एस राठी जी ने कहा की आपको जानकर अत्यंत हर्ष होगा कि ओपी जिंदल स्कूल के विद्यार्थी अपनी शिक्षा के साथ-साथ इंटर स्कूल इंटर स्टेट और नेशनल लेवल के विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे डिफरेंट ओलंपियाड ग्रुप डांस साइंस एग्जीबिशन और क्रिकेट कंपीटीशन में भाग लेकर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं जिसके लिए मैं उन सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के साथ पूरे स्कूल के प्रिंसिपल एवं सभी टीचर्स को बधाई देता हूं।

डॉ. राठी जी ने आगे कहा कि आज के इस चैलेंजिंग समय में हमें Extreme Ownership,TOC और The One Thing के सटीक सिद्धांतों को अप्लाई करके ग्रोथ करनी होगी व अपनी cost कम करना होगा इसको करके ही हम इस कॉम्पिटेटिव मार्केट में बने रह सकते हैं साथ ही कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि नलवा के समस्त कर्मचारी गण पूजनीय श्री बाबूजी के आशीर्वाद एवं आदरणीय श्री नवीन जिंदल जी के मार्गदर्शन में एक संगठित टीम के रूप में पूरी ईमानदारी वह मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करेंगे जिसमें यह कंपनी अपने निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण रूप से हासिल करेगी।

डॉ. राठी जी ने आगे कहा कि हमारे पूज्यनीय बाबूजी कहते थे जब कंपनी विकास करे तो उसका लाभ आसपास के क्षेत्रों को भी होना चाहिए इसी प्रयास में नलवा स्टील अपने सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करते हुए आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न कल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप देने में सदैव तत्पर रहा है जिसके कारण हमें आसपास के ग्राम वासियों का शतत सहयोग प्राप्त होता है। नलवा स्टील अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यों में शिक्षा और बाल कल्याण, स्कूलों में मुफ्त स्वास्थ्य जांच, पोषण जागरूकता कार्यक्रम एवम निर्धन कन्या विवाह योजना जैसी सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सदैव अग्रणी रही है ।

ओपी जिंदल स्कूल तराई माल के प्रतिभावान। प्रतिभावान छात्र छात्राओं ने इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर मनमोहक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया कार्यक्रम के अंत मे ओ पी जिंदल स्कूल के छात्रों को उनके मनमोहक प्रस्तुतीकरण के लिए डॉ राठी जी ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया इसी क्रम में संयंत्र के सुरक्षाकर्मियों को अनुशासित एवं परेड एवं उत्कृष्ट कार्यों के निर्वहन के लिए उन्हें पुरस्कृत किया एवं संयंत्र के सभी कर्मचारियों अधिकारियों स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं सभी छात्र छात्राओं एवम अभिभावकों को मिष्ठान्न वितरण कर इस गरिमामयी कार्यक्रम का समापन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *