देशभक्ति के नारों से गूंजा आरएसएस कार्यालय सुदर्शन कुंज रायगढ़, 77वें गणतंत्र दिवस पर हुआ, ध्वजारोहण।।


रायगढ़। पूरे देश में आज 77वें गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर रायगढ़ स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सुदर्शन कुंज कार्यालय में भी ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक विजय शंकर पटनायक और क्षेत्र के बौद्धिक प्रमुख नागेन्द्र वशिष्ठ एवं प्रवीण जी गुप्त क्षेत्र संपर्क प्रमुख ने ध्वजारोहण किया और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।


समारोह में उपस्थित स्वयंसेवकों एवं आमजन को संबोधित विभाग संघचालक ने किया। उन्होंने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी देशवासियों से राष्ट्र निर्माण में अपनी-अपनी भूमिका निभाने और हर संभव योगदान देने की आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन नीम के पौधों का पौधारोपण अतिथियों के द्वारा कार्यालय परिसर में किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक,पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *