Screenshot

तहसीलदार रायगढ़ मेँ चल रहे अवैध कब्जे के एक प्रकरण मेँ स्टे के बावजूद भी काम जारी हैं| मामला संगीतराई क्षेत्र का हैं| बता दें की ग्राम संगीतराई की सरपंच नें तहसील कार्यालय मेँ शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की गांव मेँ सड़क व शेड निर्माण के लिए प्रस्तावित सरकारी जमीन पर छातामुड़ा की लालदेवी यादव नाम की महिला अवैध रूप से बाउंड्री वाल निर्माण के लिए नींव खोदी जा रही हैं| शहर से लगे हुए सांगितराई मेँ शासकीय जमीन पर हो रहे कब्जे की शिकायत जब सरपंच द्वारा की गई तो इसपर राजस्व विभाग नें तत्काल संज्ञान लिआ और लालदेवी यादव को जमीन संबंधित समस्त दस्तावेजों के साथ तहसील न्यायालय उपस्थित होने के आदेश जारी किए साथ ही शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए न्यायालय नें आगामी पेशी तक उक्त जमीन पर किसी भी तरह के कार्य किए जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी|
3 अगस्त को तहसील न्यायालय से यह आदेश पारित हुआ और अगले ही दिन 4 अगस्त को लालदेवी द्वारा पुनः उक्त शासकीय भूमि पर jcb लगवाकर नींव खुदाई का काम चालू कर दिआ गया| बता दें की सांगितराई क्षेत्र मेँ सरकारी जमीन पर कब्जे का यह कोई पहला मामला नहीं हैं| इस क्षेत्र मेँ सक्रिय भू माफियाओ नें सरकारी जमीन मेँ कब्जे के साथ ही फर्जी दस्तावेज बनाने मेँ भी महारत हासिल की हैं| इस मामले मेँ भी न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए काम जारी रखा गया हैं| अब देखना होगा कि राजस्व विभाग इस मामले मेँ क्या रुख इख़्तियार करता हैं| कोर्ट मेँ प्रकरण लंबित होने और स्टे जारी होने के बाद भी सरकारी जमीन पर काम बेखौफ़ जारी हैं इससे एक बात तो साफ हैं कि भू माफियाओ को किसी भी तरह का डर नहीं हैं|

Screenshot
Screenshot
Screenshot
Screenshot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *