रायगढ़। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ से संबद्ध उत्तम मेमोरियल कॉलेज, पटेलपाली, रायगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रवेश तिथि में वृद्धि किए जाने के बाद अब प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर प्रवेश का लाभ उठाते हुए समय रहते अपना दाखिला सुनिश्चित करें।
महाविद्यालय में बी.एससी. (बायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी), बी.एससी. (गणित एवं कंप्यूटर साइंस), बी.ए., बी.कॉम., बीसीए , डीसीए, पीजीडीसीए सहित स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों तथा एम.एससी. बॉटनी, एम.एससी. जूलॉजी, एम.एससी. केमिस्ट्री, एम.एससी. कंप्यूटर साइंस एवं एम.कॉम. जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अभी भी सीमित संख्या में सीटें रिक्त हैं।
महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने किसी कारणवश अब तक ऑनलाइन पंजीयन नहीं कराया है, प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं अथवा अन्य किसी महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित रह गए हैं, उनके लिए यह अंतिम और सुनहरा अवसर है। इच्छुक विद्यार्थी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश संबंधी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर सकते हैं।
उत्तम मेमोरियल कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण व्यवस्था के लिए जाना जाता है। महाविद्यालय में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, आधुनिक कंप्यूटर लैब, स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर आधारित शिक्षण, समृद्ध पुस्तकालय, अनुभवी एवं योग्य प्राध्यापक, नियमित प्रायोगिक कक्षाएं, सेमिनार, कैरियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु शैक्षणिक सहयोग, एनएसएस एवं विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। महाविद्यालय का शांत, सुरक्षित एवं अनुशासित परिसर विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण प्रदान करता है।
महाविद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आग्रह किया है कि 14 अगस्त 2026 से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर रिक्त सीटों का लाभ अवश्य उठाएं। सीटें भरते ही प्रवेश प्रक्रिया स्वतः बंद कर दी जाएगी। इसलिए इच्छुक विद्यार्थी अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र महाविद्यालय पहुंचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *