आज 26 जुलाई के ही दिन महान भारतीय सेना द्वारा 1999 में कारगिल युद्ध में पाकिस्तान परास्त किया गया था उसके 27 वें वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है l रायगढ़ पूर्वसैनिक संगठन द्वारा रायगढ़ वासियों के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया गया जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान अपने प्राणों की बलिदान देने वाले भारत मां के लाल वीर शहीदों को शहीद स्मारक रायगढ़ में श्रद्धांजलि देने के पश्चात राष्ट्रगान किया गया और अंत में विजय की खुशी को याद कर मिष्ठान वितरण किया गया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री सुभाष त्रिपाठी पिता शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष सूबेदार मेजर एस एन प्रधान जी, जिला सैनिक कल्याण से सूबेदार मेजर बाल कृष्ण जी, केप्टन एल के चौधरी जी, सूबेदार मेजर तेजराम डनसेना जी, NSS जिला संयोजक श्री भोजराम पटेल जी, सरंक्षक पूर्व सैनिक लाला प्रसाद जी, उपाध्यक्ष पूर्व सर्जेंट पुरुषोत्तम गभेल जी, सचिव पूर्व सैनिक रवि प्रकाश गुप्ता जी, पूर्व सैनिक अशोक पटेल जी, पूर्व सैनिक दिनेश गुप्ता जी, पूर्व सैनिक एम के झा जी, पूर्व सैनिक गुलावन सिंह ठाकुर, पूर्व सैनिक रमेश सिंहा, पूर्व सैनिक छवि पटेल, पूर्व सैनिक विजय ठाकुर, पु सै बसन्त कुमार प्रधान, पूर्व सार्जेंट संजीव कुमार डे, पूर्व सैनिक एस के सिंह, पूर्व सैनिक बाला मणि प्रधान एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से श्री हेमंत केरकेट्टा जी की उपस्थिति रही


