रायगढ़, 23 जुलाई। रायगढ़ शहर में युवा फुटबॉल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसीडी फुटबॉल कमेटी, रायगढ़ द्वारा एसीडी फुटबॉल लीग अंडर-15 सीजन 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को आईटीआई कॉलेज ग्राउंड, रायगढ़ में होगा।

लीग में रायगढ़ शहर के छह प्रमुख फुटबॉल क्लब हिस्सा ले रहे हैं। इनमें यूथ फुटबॉल क्लब एंड अकादमी, टाइगर फुटबॉल क्लब, डा फुटबॉल अकादमी एंड क्लब, यंग बॉयज़ फुटबॉल अकादमी, ताज फुटबॉल अकादमी तथा मूविंग स्टार्स फुटबॉल क्लब शामिल हैं। प्रतियोगिता में अंडर-15 आयु वर्ग के कुल 90 खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में यूथ फुटबॉल क्लब एंड अकादमी का मुकाबला यंग बॉयज़ फुटबॉल अकादमी से होगा। लीग का आयोजन राउंड-रॉबिन प्रारूप में किया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक टीम को 10 मैच खेलने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सभी मैच प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को जाएंगे प्रतियोगिता लगभग डेढ़ माह तक चलेगी, जिससे खिलाड़ियों को निरंतर प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलने और अपने खेल को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

एसीडी फुटबॉल कमेटी का उद्देश्य रायगढ़ में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देना, युवा खिलाड़ियों को नियमित प्रतियोगिताएं उपलब्ध कराना तथा भविष्य के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करना है। समिति का मानना है कि इस प्रकार की लीग खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आयोजन समिति ने शहर के खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं फुटबॉल समर्थकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में आईटीआई कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *