पुसौर बिहान शाखा में राशि बंदरबांट का आरोप, फर्जी समूह बनाकर CIF–RF वितरण पर उठे सवाल ?
रायगढ़:
जिला पंचायत रायगढ़ के अंतर्गत जनपद पंचायत पुसौर की बिहान शाखा एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार, यहां बीपीएम शाखा अधिकारी के संरक्षण में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मिलने वाली राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितता किए जाने का मामला सामने आ रहा है ?
बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी बिहान योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से CIF (कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) और RF (रिवॉल्विंग फंड) राशि का वितरण किया जाता है। लेकिन जनपद पंचायत पुसौर के चारों क्लस्टरों में इन राशियों का फर्जी तरीके से वितरण किए जाने का आरोप लगाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, कई स्थानों पर फर्जी समूहों का गठन कर RF राशि के साथ-साथ CIF राशि का बंदरबांट किया गया है। इस पूरे मामले में स्थानीय अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है।
यदि वर्ष 2019-20 से लेकर 2023, 2024 और 2025 तक पुसौर बिहान शाखा के अंतर्गत गठित समूहों, CLF (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) को वितरित राशि, CIF और RF फंड का गहन जांच की जाती है, तो बड़े स्तर पर घोटाले का खुलासा हो सकता है।
इतना ही नहीं, “लखपति दीदी” चयन प्रक्रिया में भी फर्जीवाड़े के आरोप लग रहे हैं, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं !
जांच की मांग तेज
स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई, तो यह मामला और तूल पकड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *