रायगढ़ (25 अप्रैल)।
कल सर्व गुजराती समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ विधायक व प्रदेश के वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे कहा कि रायगढ़ का गुजराती समाज बेहद सक्रिय समाज है और अन्य समाजों के साथ मिलकर रायगढ़ के सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। समाज की गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु उन्हें सामाजिक भवन की जरूरत है। श्री चौधरी ने गुजराती समाज के प्रतिनिधिमंडल की बात को गम्भीरतापूर्वक सुना तथा उनकी माँग पर उदारता के साथ विचार कर तत्काल सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु विधायक निधि से 25 लाख रुपये की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि घोषणा पर अमल करते हुये उसी समय बाकायदा स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया। उक्त सामुदायिक भवन हेतु पोस्ट ऑफिस के पीछे महापौर के शासकीय निवास से लगी हुई भूमि चिन्हाकित की गयी है। सर्व गुजराती समाज ओ पी चौधरी की इस घोषणा से बेहद हर्षित है और उन्होंने इसके लिये उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। प्रतिनिधिमंडल में सर्व गुजराती समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन पार्षद पूनम सोलंकी, पूर्व पार्षद दिवेश सोलंकी सहित हेमंत चावड़ा, भरत साँवरिया, कल्पेश पटेल, मुंजाल चावड़ा एवं बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *