*महापौर जीवर्धन चौहान ने किया 24 लाख के निर्माण कार्य का भूमिपूजन, वार्ड 40 को मिलेगी बेहतर सुविधा*

रायगढ़।शहर के वार्ड क्रमांक 40 में विकास कार्यों को नई गति देते हुए नंदूगोड़ के घर से हेमंत देवांगन के घर तक लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन महापौर जीवर्धन चौहान द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। भूमिपूजन के साथ ही क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि रायगढ़ शहर में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के पीछे माननीय वित्तमंत्री ओपी चौधरी का विशेष मार्गदर्शन और सक्रिय भूमिका रही है। उनके प्रयासों से शहर में अधोसंरचना विकास, सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े कार्य निरंतर प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं।महापौर ने आगे कहा कि उक्त सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि जल निकासी की वर्षों पुरानी समस्या का भी स्थायी समाधान होगा। बारिश के समय होने वाली परेशानियों से भी क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी।उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को शीघ्र लाभ मिल सके।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।वार्डवासियों ने इस पहल के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी और दैनिक जीवन में सहूलियत बढ़ेगी।कार्यक्रम के अंत में महापौर ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रहेंगे और जनहित से जुड़े हर कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

इसअवसर पर सभापति डिग्री लाल साहू, रविन्द्र भाटिया, अनुपम पाल, क्षेत्र के पार्षद पति अरुण गुरूजी, एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *