संघ शताब्दी वर्ष में युग प्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार जी का हुआ नाट्यमंचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में रविवार को नगर के पंजीरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में संघ संस्थापक आदि सरसंघचालक युग प्रवर्तक डॉक्टर हेडगेवार की जीवनी का नाट्य मंचन संपन्न हुआ। जिसे देखने बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक बंधु/भगिनी जनमानस परिवार सहित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन समर्पण सेवा समिति रायगढ़ एवं संस्कृति मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से किया गया। नाट्य मंचन ढाई घंटे से अधिक का चला, जिसमें डॉक्टर हेडगेवार की जीवनी से जुड़े प्रमुख प्रसंग प्रदर्शित किए गए जिसमें 19वीं शताब्दी के प्राथमिक चरण में स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस का नेतृत्व गरम दल के हाथों, इसके बाद अहिंसा मार्ग के पर चलाए गए स्वतंत्रता आंदोलन के दृश्य दिखाए गए। इसके लेखक डॉक्टर अजय प्रधान निर्माता पद्माकर धानोरकर और दिग्दर्शक सुबोध सुर्जिकर है। संगीत शैलेश दाणी ने दिया है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जीवर्धन चौहान जी महापौर, राधेश्याम राठिया जी (लोकसभा सांसद रायगढ़), चंद्रशेखर देवांगन जी प्रांत कार्यवाह छत्तीसगढ़ प्रांत (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), विजय शंकर पटनायक जी विभाग संघचालक,रायगढ़ विभाग (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), डॉ प्रकाश मिश्रा जी जिला संघचालक,जिला रायगढ़ (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), डॉ बी.आर पटेल जी (अध्यक्ष समर्पण सेवा समिति) की उपस्थिति रही।

