* एसीबी बिलासपुर की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा विभाग में बड़ी ट्रैप कार्यवाही।
* *बरमकेला खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक से 10000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।साथ में सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान भी पकड़ा गया।
* *मार्च माह का रुका हुआ वेतन निकालने के एवज में 2 शिक्षकों से मांगी गई थी 10000 रुपए रिश्वत।
*
**डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली थाना बरमकेला के शिक्षक श्री निरंजन बरिहा द्वारा
एसीबी इकाई बिलासपुर में इस आशय की शिकायत की गई थी कि वह पूर्व माध्यमिक शाला झीकीपाली में शिक्षक है । मार्च माह में वह स्वास्थ्य खराब होने से इलाज हेतु झीकीपाली प्राथमिक शाला में पदस्थ अपने साथी मुकेश सोना के साथ रायगढ़ मेडिकल कॉलेज इलाज हेतु गया था लेकिन डॉक्टर के न मिलने से वह दोनों वापस स्कूल आए तो आधा घंटा लेट होने से उनकी गैरहाजिरी दर्ज कर ली गई थी तथा खंड शिक्षा अधिकारी बरमकेला श्री नरेंद्र जांगड़े द्वारा उनको कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था जिसका जवाब दोनों शिक्षकों ने दिया था लेकिन उनका मार्च माह का वेतन श्री नरेंद्र जांगड़े द्वारा रोक दिया गया जिस पर दोनों शिक्षक श्री नरेंद्र जांगड़े से मिलने गए तो उन दोनों का वेतन निकालने के एवज में 5000-5000 रुपए के हिसाब से 10000 रुपए रिश्वत की मांग उससे की जा रही है किंतु वह श्री नरेंद्र जांगड़े को 10000 रुपए रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि उसे रंगे हाथ पकड़वाना चाहता है।।
शिकायत का सत्यापन
कराने पर शिकायत सही पाई गई,सत्यापन के दौरान संकुल समन्वयक झीकीपाली श्री संजय चौहान द्वारा दोनों शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी श्री जांगड़े को रिश्वत राशि दिलाने में सहयोग की बात भी सामने आई ,जिस पर ट्रैप की योजना तैयार की गई । आज दिनांक 17.04.26 को प्रार्थी निरंजन बरिहा को खंड शिक्षा अधिकारी श्री नरेंद्र जांगड़े को रिश्वत रकम देने उनके बरमकेला स्थित कार्यालय में भेजे जाने पर आरोपी श्री जांगड़े द्वारा प्रार्थी से रिश्वती रकम लिया जाकर टेबल के दराज में रख लिए जाने पर आसपास फैली एसीबी टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।रिश्वत में ली गई राशि 10000 रुपए को आरोपी जांगड़े से बरामद कर लिया गया है तथा उनके सहित उनके सहयोगी संकुल समन्वयक संजय चौहान को भी एसीबी के द्वारा अभिरक्षा में लिया गया है।दोनों आरोपी के विरुद्ध धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की जा रही है ।गौरतलब है कि एसीबी के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों /कर्मचारियों की लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी अनुक्रम में उक्त कार्यवाही की गई ।एसीबी द्वारा किसी भी विभाग के लोकसेवक द्वारा रिश्वत की मांग किए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु अपील की गई है।।।पकड़े गए खंड शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध लगातार कई स्रोतों से रिश्वत खोरी किए जाने की जानकारी प्राप्त हो रही थी ।बरमकेला क्षेत्र में एसीबी की यह पहली और सफलतम प्रभावी कार्यवाही है।


