रायगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक अहम पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रांसपोर्टरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

रायगढ़ में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक अहम पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और सीएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम में ट्रांसपोर्टरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात डीएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस और ट्रांसपोर्टरों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टरों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपने वाहन चालकों को जागरूक करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी चालक शराब पीकर या किसी भी प्रकार के नशे की हालत में वाहन न चलाए। इसके साथ ही बैठक में यह भी सहमति बनी कि भविष्य में वाहन चालकों के लिए एक निर्धारित यूनिफॉर्म लागू करने पर विचार किया जाएगा, जिससे उनकी पहचान और अनुशासन दोनों बेहतर हो सके।ट्रांसपोर्टरों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिन पर प्रशासन ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस तरह के संयुक्त प्रयासों से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *