आज सायं 4.30 बजे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय कमला नेहरु उद्यान में *” सेन्ट्लाईट क्लब,रायगढ़*”( सेन्ट्रल बैंक,रायगढ़ के रिटायर्ड साथियों का संगठन) के बैनर तले श्रीमती सोना भट्ट का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती सोना भट्ट विगत 36 वर्षों से लोंगों के घर कार्य करते हुए अपनी दो बेटीयों सुश्री दीपिका एवं नेहा को लगातार अकेले संघर्ष करते हुए उन्हें क्रमश: पोस्ट ग्रेजुएट,कंप्युटर में डिप्लोमा तथा सिविल इंजीनियरिंग की शिक्षा तक की पढ़ाई कराई,नतीजन उनकी बडी़ बेटी दीपिका प्राथमिक स्वास्थ सेंटर,लोईंग में कम्पुटर विभाग में एवं छोटी बिटीया नेहा,सिविल इंजीरियरिंग पश्चात जल संसाधन विभाग,रायगढ़ में सब इंजिनियर के पद पर फरवरी-2026 से पदस्थ है।


सर्वप्रथम श्रीमती सोना भट्ट का श्रीमती इमलिया भट्ट एवं श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तदपश्चात श्रीमती भट्ट एवं उनकी बेटियों ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में हुई कठिनाईंयों का वर्णन किया।श्रीमती भट्ट एवं सुश्री नेहा को शाल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सर्वश्री शैलेश गुरू,कमलेश सिन्हा,समर चक्रवर्ती,कमलेश जैन,तरुण घोष,अनुप बरवा,श्रीमती इमलिया बरवा,श्रीमती शर्मिला श्रीवास्तव,सुश्री दीपिका भट्ट एवं अन्य ने अपनी गरिमामय उपस्थिती से कार्यक्रम को सफल बनाया।कार्यक्रमअंत स्वल्पाहार से हुआ।



