बॉम्बे हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा के दिवाली वाले वीडियो पर सियासी बयानबाजी करने वाले नेताओं को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने साफ कहा है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है।

दरअसल मामला ये था कि BMC ने दिवाली से पहले अभिनेत्री दिया मिर्जा का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें दिया मिर्जा लोगों से अपील कर रही थीं कि सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ें, इससे प्रदूषण और लोगों को परेशानी होती है।

इस वीडियो के बाद कुछ राजनीतिक नेताओं ने इस पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और इसे एक धर्म विशेष के त्योहार को टारगेट करना बताया। जिसके बाद BMC ने दबाव में आकर वो वीडियो डिलीट कर दिया था।

इसी मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस डॉ. नीला गोखले की बेंच ने नेताओं की टिप्पणी पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने BMC को निर्देश दिया है कि वो दिया मिर्जा का वो वीडियो तुरंत अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोबारा अपलोड करे।

कोर्ट ने कहा – “क्या हम भूल गए हैं कि भारत एक सेक्युलर देश है? एक अभिनेत्री अगर पर्यावरण के लिए अपील कर रही है तो उसमें सांप्रदायिक रंग क्यों दिया जा रहा है?”
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अब बॉम्बे म्युनिस्पल कॉर्पोरेशन को अब दोबारा से video सोशल मीडिआ मे अपलोड करना होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *