बड़ी खबर देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI से आ रही है!

खबर है कि SBI के *3,897 ग्राहकों का निजी और लोन से जुड़ा डेटा* कथित तौर पर डार्क वेब पर लीक हो गया है।
क्या आपका भी डेटा इसमें शामिल है? और क्या आपका पैसा सुरक्षित है? पूरी खबर आपको विस्तार से बताते हैं।
अबतक सामने आई खबरों के मुताबिक, लीक हुई जानकारी में ग्राहकों की निजी जानकारी और लोन से संबंधित डिटेल्स होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ये डेटा डार्क वेब पर एक फोरम पर देखा गया है।
जैसे ही ये मामला सामने आया, SBI हरकत में आया है। बैंक ने तुरंत *साइबर जांच शुरू कर दी है* और मामले की गहराई से जांच के लिए एक *स्वतंत्र साइबर सिक्योरिटी एजेंसी को नियुक्त किया है।*
SBI का कहना है कि बैंक की कोर बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह से *सुरक्षित और सामान्य* तरीके से काम कर रही हैं। ग्राहकों के पैसे पर कोई असर नहीं पड़ा है। लेकिन एहतियात के तौर पर जांच जारी है।
इस मामले पर साइबर एक्सपर्ट राजेश गुप्ता का कहना है कि –
अगर लोन डेटा लीक हुआ है तो खतरा बड़ा है। हैकर्स इस डेटा का इस्तेमाल करके
*1. फिशिंग कॉल -* आपको बैंक अधिकारी बनकर फोन कर सकते हैं
*2. लोन फ्रॉड -* आपके नाम पर फर्जी लोन लेने की कोशिश
*3. आइडेंटिटी थेफ्ट -* आपके डॉक्यूमेंट का गलत इस्तेमाल
इसलिए अगर आपको SBI के नाम से कोई भी लिंक, APK फाइल, या OTP मांगने वाला कॉल आए तो तुरंत अलर्ट हो जाइए।
SAFETY TIPS – सबसे जरूरी
तो SBI ग्राहक क्या करें?
*पहला -* किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
*दूसरा -* SBI कभी भी फोन पर OTP, CVV या पासवर्ड नहीं मांगता
*तीसरा -* अपना इंटरनेट बैंकिंग पासवर्ड तुरंत बदल लें और 2-Step Verification ऑन रखें
*चौथा -* कोई भी शक होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या अपने ब्रांच में संपर्क करें
फिलहाल SBI की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। ये डेटा लीक असली है या सिर्फ दावा है, ये जांच के बाद ही साफ होगा।
आप SBI के ग्राहक हैं तो क्या आपको ऐसा कोई फर्जी कॉल आया है? कमेंट में जरूर बताइए।
और ऐसी ही साइबर अलर्ट की खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना मत भूलिए।
SBI के 3897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की खबर से हड़कंप मच गया है!
बताया जा रहा है कि ग्राहकों की निजी और लोन की जानकारी लीक हुई है।
SBI ने साइबर जांच शुरू कर दी है और एक स्वतंत्र एजेंसी को हायर किया है। बैंक का कहना है – सेवाएं सामान्य हैं, पैसा सुरक्षित है।
लेकिन एक्सपर्ट कह रहे हैं – फिशिंग कॉल से बचकर रहें। कोई लिंक, कोई OTP शेयर मत करिए। शक हो तो 1930 पर कॉल करिए!



