प्राप्त जानकारी के अनुसार
कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा पत्र क्रमांक 133/38/आउशि / योजना / 2025 के माध्यम से जिला रायगढ़ में नवीन संगीत महाविद्यालय हेतु शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी) कथक नृत्य, लोक संगीत, हिन्दी, अंग्रेजी विषय के लिए दी गई स्वीकृति के अंतर्गत इच्छुक विद्यार्थी अध्ययन हेतु अपना प्रवेश आवेदन किरोड़ीमल शासकीय पी.जी. महाविद्यालय रायगढ़ (अग्रणी महाविद्यालय) से प्राप्त कर, जमा कर सकते है। पंजीयन फार्म जिले की वेबसाईट raigarh.gov.in भी से डाउन लोड किया जा सकता है। अधिक जानकारी हेतु नोडल अधिकारी डॉ. आनंद शर्मा (मो .नंबर 9827898200) से संपर्क किया जा सकता है। पंजीयन की अंतिम तिथि 28.09.2026 बतायी है।
उक्त जानकारी किरोड़ीमल शासकीय पी.जी. महाविद्यालय रायगढ़ के प्राचार्य द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की गई है।
यह भी ज्ञात हुआ है कि
इस संगीत महाविद्यालय की छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित और एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय इंदिरा कला एवं संगीत विवि खैरागढ़ से संबद्धता हेतु प्रक्रिया एवं औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *