
26वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनाँक 31-08-26 को दुर्ग के बीएसपी टेनिस काम्पलेक्स में हुआ। जिसमें बिलासपुर संभाग, रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग,सरगुजा संभाग, बस्तर संभाग शामिल हुए। जिसमें रायगढ़ की टीम बिलासपुर संभाग की ओर से खेलती है। रायगढ़ लॉन टेनिस अकादमी से अंडर 14 में बालिका वेदांशी सारस्वत ने टीम इंवेट में पांचों संभाग के खिलाड़ियों को हराते हुए । बिलासपुर संभाग को फर्स्ट स्थान दिलाया। फिर नेशनल टीम में चयन के लिए नॉक आउट इवेंट में भी सभी को हराते हुए। राज्य को अंडर 14 बालिका वर्ग में 1st rank गोल्ड मेडल 🥇दिलाकर राज्य सहित रायगढ़ जिले का नाम रौशन किया। वहाँ बैठे सभी संभाग के कोच मैनेजर और ऑफिशियल ने वेदांशी का गेम देखकर बहुत तारीफ किया।
गोल्ड मेडल विजेता अंडर 14 में 1st rank रायगढ़ की बालिका वेदांशी सारस्वत कक्षा आठवीं की छात्रा guradian and guide english medium school में पढ़ रही है। उनके पिता का नाम प्रशांत सारस्वत एंव माता का नाम कीर्ति सारस्वत है। वेदांशी को माता पिता का भी आशीर्वाद मिला।
राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का समापन 3 सितम्बर को बीएसपी टेनिस कॉम्प्लेक्स में हुआ। जिसमें रायगढ़ लॉन टेनिस अकादमी की खिलाड़ी वेदांशी सारस्वत को मंच मे बैठे सभी अतिथियों ने मेडल पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। और नेशनल लेवल में अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

रायगढ़ लॉन टेनिस अकादमी के कोच अपूर्व जैन ने बताया की कुछ कारण वर्ष मेरी अनुपस्थिति मे बिलासपुर के लॉन टेनिस कोच ऐश्र्वर्य भईया एवं मुकता दीदी का मेरी खिलाड़ी को हर मैच में अपना टिप्स दे कर और बहुत सपोर्ट किया एवं मार्गदर्शन मिला। मेरी ओर से मैंने उन्हें बघाई दिया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर 14 में वेदांशी ने सभी खिलाड़ियों को हराकर राष्ट्रीय स्तर के लिए फर्स्ट रैंक के में चयन हुआ है। रायगढ़ के खेल अघिकारी जीवन नायक जी एंव डॉ. यश चड्ढा जी,एंव सदस्यों ने भी बघाई दिया। अगामी 15 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रायगढ़ से रवाना होगी। मैंने वेदांशी को और उनके माता पिता को शुभकामनाएं बघाई प्रेषित की व उज्जवल भविष्य की कामना की।


