पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल बिलासपुर श्री तोबियस खाखा के मार्गदर्शन में रेल्वे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए दिनांक 05.07.2026 को मुखबीर सूचना के आधार पर रेल्वे स्टेशन रायगढ़ प्लेटफार्म नंबर 02-03 में आरोपी बिनोद बाघ पिता निरंजन बाघ, उम्र 27 वर्ष, पताः- ग्राम बंधबहाल, थाना बांधरपाली, जिला झारसुगड़ा उड़िसा के कब्जे से 8.160 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 4,00,000 रूप्ये का विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए अपराध कमांक 22/26 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार इंड टू इंड कार्यवाही करते हुए आरोपी बिनोद बाघ को गांजा बिकी करने वाले अश्वनी राणा पिता झान्टू राणा, उम्र 32 वर्ष, पता पंचायत पाड़ा, बंधबहाल, थाना बरहनपाली जिला झारसुगड़ा उड़िसा को गिरफ्तार कर प्रकरण में इंड टू इंड कार्यवाही किया गया है। प्रकरण में जीआरपी रायगढ़ द्वारा न केवल गांजा के साथ परिवहनकर्ता को पकड़ा गया बल्कि मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले व्यक्ति तक पहुंचकर पूरे गांजा सप्लाई नेटवर्क के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गयी ह।

उपरोक्त कार्यवाही में जीआरपी थाना रायगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक आर.के. बोर्झा, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कुलदीप कुमार, आरक्षक अवधेश मिश्रा, सरोज कुमार साव, रोहित कुमार साहू का महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *