आज दिनांक 15 अगस्त को मिलनी काली बाड़ी में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ध्वजारोहण प्रातः 9बजे मिलनी काली बाड़ी के प्रांगण में अध्यक्ष श्री रणधीर देयासी जी द्वारा किया गया एवं राष्ट्र गान एवं राष्ट्र गीत गा कर ध्वज का सम्मान किया गया साथ ही वीर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इस अवसर पर मिलनी काली बाड़ी के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों ने स्वस्फूर्त देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। पूरे परिसर में वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे से गूंज उठा।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्य क्रम के अंत में मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


