रायगढ़।
उत्तम इंटरनेशनल स्कूल, रायगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि विद्यालय की बालक अंडर-14 एवं बालिका अंडर-14 हैंडबॉल टीम ने ओरिएंटल पब्लिक स्कूल, अंबिकापुर में आयोजित गेम्स क्लस्टर हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं असम सहित चार राज्यों की टीमों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच उत्तम इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

बालक अंडर-14 टीम के खिलाड़ी –
अर्पित, चितेश, भाव्य, मुकुंद, योवल, काशिश, चिरंजीवी, आयुष, अंश, कुणाल एवं पीयूष।

बालिका अंडर-14 टीम की खिलाड़ी –
आर्या, हिमांशी, रुक्मणी, ईशा, मुक्ति, आराधना, खुशी एवं हेमप्रभा।

इस शानदार सफलता के पीछे विद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री रजनीश सिंह एवं असिस्टेंट स्पोर्ट्स इंचार्ज श्री सोमेश साहू का विशेष मार्गदर्शन, अथक परिश्रम एवं नियमित प्रशिक्षण रहा। इनके साथ विद्यालय की खेल प्रशिक्षक सुश्री मुस्कान अग्रवाल एवं सुश्री ममता मैम ने भी खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहित एवं प्रशिक्षित किया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन श्री गौतम चौधरी ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि उत्तम इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विद्यार्थियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए हर संभव अवसर प्रदान करता रहेगा।

विद्यालय के डायरेक्टर श्री संजय चौधरी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में हमारे विद्यार्थी और भी बड़ी सफलताएँ प्राप्त कर विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर श्री गोपाल श्रीवास ने खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन एवं टीम भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। वहीं को-ऑर्डिनेटर सुश्री जूली केशरवानी ने सभी विजेता खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं में और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *