प्रार्थी दीपक जायसवाल निवासी खपराभटठी आजाद चौक रायपुर ने थाना आजाद चौक में रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह शहीद चूडामणी नायक, वार्ड क्र0 37 नगर पालिका निगम रायपुर के निर्वाचित पार्षद हैं। प्रार्थी के नाम से जारी लेटरहेड का दुरुपयोग करते हुए आर्यन च्वॉइस सेंटर मंगल बाजार, रायपुर द्वारा उनके लेटरहेड एवं हस्ताक्षर का फर्जी तरीके से उपयोग किया जा रहा है। आरोपी द्वारा प्रार्थी के लेटरहेड के माध्यम से जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण-पत्र तथा नगर निगम से संबंधित अन्य दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी की जा रही है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 336(3), 340(2), 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी आजाद चौक को प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी आजाद चौक के नेतृत्व में थाना आजाद चौक पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्राप्त तथ्यों के आधार पर मंगल बाजार स्थित आर्यन च्वॉइस सेंटर में दबिश दी गई। रेड कार्यवाही के दौरान सेंटर में मौजूद विपीन केशरी जिसने स्वयं को उक्त च्वॉइस सेंटर का संचालक होना बताया। पुलिस द्वारा दस्तावेजों एवं अन्य साक्ष्यों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने प्रार्थी के नाम के लेटरहेड एवं हस्ताक्षर का अनधिकृत एवं फर्जी तरीके से उपयोग कर जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड सहित विभिन्न दस्तावेज तैयार करना स्वीकार किया।

आरोपी विपीन केशरी को गिरफ्तार कर कब्जे से प्रकरण से संबंधित *एक लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर तथा एक लैमिनेशन मशीन* जप्त कर कार्यवाही किया गया।

*गिरफ्तार आरोपी – विपीन केशरी पिता राकेश चंद्र केशरी उम्र 38 साल निवासी कटरा बाजार थाना कोईरवाना जिला भदाई (उ.प्र.)। हाल पता – अश्वनी नगर कृति ब्यूटी पार्लर के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *