*पोस्ट ऑफिस में मिलेगी पासपोर्ट संबंधी सभी सुविधाएं*

रायगढ़, 23 मई 2026/ अब पासपोर्ट बनवाने अथवा पासपोर्ट से जुड़े अन्य कार्यों के लिए दूर शहरों का रुख करने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय एवं संचार मंत्रालय के समन्वय से रायगढ़ में संचालित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र के माध्यम से नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस सुविधा के शुरू होने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे आवेदकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब पासपोर्ट आवेदन, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य संबंधित कार्य आसानी से रायगढ़ में ही संपन्न किए जा सकेंगे। अधीक्षक डाकघर रायगढ़ संभाग ने जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अपने पासपोर्ट संबंधी सभी कार्यों के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र रायगढ़ में संपर्क करें तथा भारत सरकार द्वारा संचालित इस जनहितकारी सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *