*‘लेने नहीं, देने आए हैं हम’: अग्रोहा धाम में गरजे भाजपा के वक्ता, चाणक्य-नीति से बंगाल-दिल्ली तक की जीत का बताया राज*

 

रायगढ़:-भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान का पहला दिन उद्घाटन के बाद उस समय वैचारिक ज्वार में बदल गया जब तीन सत्रों में दिग्गज वक्ताओं ने अपने जीवन-संस्मरण, चाणक्य के सूत्र और कार्यकर्ता के पसीने को एक धागे में पिरो दिया। ‘गरीब कल्याण’ से ‘AI की जंग’ तक, हर संवाद ने बूथ के सिपाहियों में नया जोश भर दिया। अपरान्ह 12:15 से 01:15 बजे तक चले द्वितीय सत्र में अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजना और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर कार्यकताओं को टिप्स दिए गए। इस सत्र में बतौर मुख्यवक्ता प्रदेश महामंत्री भाजपा अखिलेश सोनी ने सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया जी की उपस्थिति में कहा पन्ना प्रमुखों के दायित्व पर प्रकाश डाला। अपने जीवन से जुड़े संस्मरण भी उन्होंने इन मंच से साझा किए। ये वो दौर था सब साधनों संसाधनों का अभाव था सायकल के जरिए पर्ची बांटने का कार्य किया जाता था। लोग हंसते थे। लोगो की हंसी कार्यकताओं के कार्य की ऊर्जा थी। उन्होंने कहा भाजपा में लोग लेने नहीं, बल्कि देने आते हैं—समय देते है पसीना बहाते हैं, अपना सारा जीवन पार्टी का दायित्व पूरा करने में होम कर देते हैं।” उन्होंने बताया कि “चाणक्य ने कहा था, जब तक राजनीति की भूमिका राष्ट्र निर्माण में नहीं होगी, राष्ट्र खोखला होगा। भाजपा चाणक्य के चिंतन का अनुशरण कर रही है। इसलिए असंभव लगने वाली जीत को हमारे कार्यकर्ता संभव बना देते हैं। पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, दिल्ली की जीत इसकी मिसाल है।” सांसद राधेश्याम राठिया ने भावुक होते हुए कहा, “मैं भी आप जैसा ही बूथ कार्यकर्ता था। खेत से सीधा शाखा जाता था। आज दिल्ली में बैठता हूं तो याद रखता हूं कि मेरी कुर्सी की चार टांगें आप कार्यकर्ताओं के कंधे हैं। आयुष्मान कार्ड की सूची लेकर निकलो, जनता खुद ‘कमल’ खोज लेगी। तेज गर्मी में दोपहर 02:15 से 03:15 बजे तक तृतीय सत्र के दौरान
विचार परिवार विषय पर बतौर
मुख्यवक्ता प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अमित साहू ने महापौर नगर निगम जीवर्धन चौहान जी की
अध्यक्षता पर छात्र जीवन से जुड़ा संस्मरण साझा किया।ABVP का पोस्टर चिपकाते हुए पुलिस ने पकड़ा था। थाने में दरोगा ने पूछा—क्या मिलेगा? मैंने कहा—भारत मिलेगा साहब। आज वही भारत ‘विश्वगुरु’ बनने चला है।” उन्होंने दो-टूक कहा, “भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र निर्माण की भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन कर रही है। हमारे लिए सत्ता ‘प्रसाद’ है, ‘अधिकार’ नहीं।” महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा संगठन के कार्यों को ईमानदारी से करता रहा पार्टी ने
मुझे महापौर पद का प्रत्यासी बनाया और जीत के लिए विधायक ओपी चौधरी ने अपना पसीना बहाया। संगठन ने झाड़ू से मेयर की कुर्सी तक पहुंचा दिया। यहां पद नहीं, दायित्व मिलता है। विचार परिवार हमें सिखाता है कि पहले राष्ट्र, फिर दल, फिर व्यक्ति। दोपहर 03:15 से 04:00 बजे तक चले चतुर्थ सत्र में सोशल मीडिया का उपयोग, नई तकनीक AI, प्रभावी सूचना तंत्र के विषय पर बतौर मुख्यवक्ता
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अंकित गुप्ता ने जिला पंचायत अध्यक्ष
श्रीमती शिखा रविंद्र गबेल की अध्यक्षता के दौरान कहा “2014 में जब मैंने पहला ट्वीट किया था, मेरे पास की-पैड वाला फोन था। आज AI से रील बनाता हूं। संगठन ने मुझे तकनीक दी, मंच दिया, पहचान दी। अब बारी आपकी है।” उन्होंने चुटकी ली, “विरोधी फेक न्यूज की फैक्ट्री चलाते हैं, हमें ‘सच की मिसाइल’ बनना है। एक शेयर, एक वोट बढ़ाता है।” रविंद्र शिखा गबेल ने जिला जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सफर बताया। बहनों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा नारी स्वय को , मोबाइल चौका-बर्तन तक सीमित मत रखो। इसे ‘डिजिटल शस्त्र’ बनाओ। मोदी जी की योजना की रील बनाओ, खुद ब्रांड एंबेसडर बन जाओ। 04:15 से 04:45 बजे तक पांचवे सत्र में मीडिया प्रबंधन विषय पर प्रदेश प्रवक्ता भाजपा नलिनीश ठोकने जी ने मुस्कुराकर हुए बताया माइक देखकर घबराना स्वभावी है। संगठन सिखाता है कि —कैमरा दोस्त है, दुश्मन नहीं। बस सच बोलो, तथ्य रखो, और मुस्कुराओ।” उन्होंने चाणक्य को उद्धृत किया, “राजा का पहला कर्तव्य प्रजा-रंजन है। भाजपा मीडिया में जाती है तो प्रजा को रिझाने नहीं, प्रजा को जोड़ने जाती है।”
*अग्रोहा धाम में गूंजा संकल्प*
सत्रों के बाद पूरा पंडाल ‘लेने नहीं देने आए हैं, करने नहीं मरने आए हैं’ के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नेताओं के जीवन-संस्मरण सुनकर लगा कि “कल का पन्ना प्रमुख, आज का प्रदेश महामंत्री है—तो कल हम क्यों नहीं?”
जिला प्रशिक्षण प्रमुख विकास केड़िया ने समापन पर कहा, “आज हमने सीखा कि भाजपा में सीढ़ी नहीं, रस्सी होती है—एक चढ़ता है तो दस को खींचता है। यही भाव बंगाल जिताता है, उड़ीसा जिताता है, और 2027 में छत्तीसगढ़ का हर बूथ जिताएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *