*राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्टर ने किया कार्य विभाजन*

*तहसीलवार प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी*

*राजस्व अपील प्रकरणों के प्रभावी संचालन हेतु जारी हुआ आदेश*

रायगढ़, 14 मई 2026/ कलेक्टर रायगढ़ द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए प्रशासनिक कार्य विभाजन संबंधी आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 में हुए संशोधन के तहत अपील प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण कार्य हेतु अधिकारियों को तहसीलवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो को लैलूंगा, मुकड़ेगा एवं खरसिया तहसीलों की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर कलेक्टर श्री रवि राही को घरघोड़ा, तमनार, धरमजयगढ़, छाल एवं कापू तहसीलों का प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि संबंधित अधिकारी अपने प्रभार क्षेत्र में लंबित राजस्व अपील प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण कार्य को प्राथमिकता से सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिल सके। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *