संतोष कुमार सिंह ने संभाली CISF दक्षिण जोन-2 के DIG की जिम्मेदारी

देश की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक महत्वपूर्ण नियुक्ति में संतोष कुमार सिंह ने हैदराबाद स्थित मुख्यालय में सीआईएसएफ दक्षिण जोन-2 के डीआईजी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
उनके जिम्मे अब आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक की सभी सीआईएसएफ-सुरक्षित इकाइयों की सुरक्षा रहेगी, जिनमें खान, कारखाने, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और अन्य महत्वपूर्ण संस्थान शामिल हैं।


इतना ही नहीं, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी अब उनके नेतृत्व में होगी।
यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि दक्षिण भारत के औद्योगिक एवं सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सीधे इस जोन के अंतर्गत आती है।
संतोष कुमार सिंह की नियुक्ति को सुरक्षा तंत्र के लिए एक मजबूत प्रशासनिक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *