*रायगढ़िया कदमो ने फिर नापा एवरेस्ट बेस केम्प*
*पर्वतारोही याशी के नेतृत्व मे फहराया तिरंगा*

काठमांडू (नेपाल) 22/05/2026 , रायगढ़ के दो उत्साही मित्रो ने आज पर्वतारोही याशी जैन के नेतृत्व मे एवरेस्ट बेस कैम्प पर तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया । दोनो मित्र अखिलेश जैन व मनोज सिंह ने याशी के नेतृत्व मे 11 मई से रायगढ़ से यात्रा शुरू की थी और काठमांडू पहूँच कर 13 मई से कठिन चढ़ाई शुरू की थी । जो लगभग 60 किलोमीटर की और समुदतल से हाईट 5364 मीटर थी । आक्सीजन की कमी और मौसम की अनिश्चिता के रहते भी कठिन परिस्थितियों मे भी पूरी टीम ने हार नही मानी और दिनांक 22 मई को दोपहर 2 बजे एवरेस्ट बेस कैम्प पर तिरंगा फहराया । ज्ञातव्य है कि अखिलेश जैन पर्वतारोही याशी के पिता है और स्थानीय पंजाब नैशनल बैंक मे वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्यरत है तथा मनोज सिंह, जिन्दल स्टील मे कार्यरत है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *